बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दी गई 22 प्रतिज्ञाएं। बाबासाहेब का मनुवाद पर कड़ा प्रहार नागपुर में दिए 22 प्रतिज्ञाएं।

 
नागपुर

नागपुर में बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा दी गई 22 प्रतिज्ञाएं जिसने मनुवाद की बखिया उधेड़ दी।

  1. मैं ब्रम्हा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नही मानूंगा, और न उनकी पूजा करूंगा।
  2. मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नही मानूंगा और न कभी उनकी पूजा करूंगा।
  3. मैं गौरी, गणपति इत्यादि हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवता को नही मानूंगा, और न ही उनकी पूजा करूंगा।
  4. मैं इस पर विश्वास नहीं करूंगा की ईश्वर ने कभी अवतार लिया है।
  5. मैं इसे कभी नही मानूंगा की भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार है, मैं ऐसे प्रचार को पागलपन का प्रचार समझूंगा।
  6. मैं श्राद्ध कभी नही मानूंगा और न कभी पिंडदान करूंगा।
  7. मैं बौद्ध धर्म के विरुद्ध की भी बात को नही मानूंगा।
  8. मैं कोई भी क्रिया-क्रम ब्राम्हणों के हाथों से नही कराऊंगा।
  9. मैं इस सिद्धांत को मानूंगा की सभी मनुष्य एक समान है।
  10. मैं समानता के स्थापना के लिए प्रयत्न करूंगा।
  11. मैं भगवान बुद्ध के अष्टांग मार्ग का पूर्ण रूप से पालन करूंगा।
  12. मैं भगवान बुद्ध की बताई दस परमिताओं का पूर्ण रूप से पालन करूंगा।
  13. मैं प्राणी मात्र पर दया रखूंगा और उनका पालन करूंगा।
  14. मैं चोरी नही करूंगा।
  15. मैं झूठ नही बोलूंगा।
  16. मैं व्यभिचार नही करूंगा।
  17. मैं शराब आदि कोई नशा नहीं करूंगा।
  18. मैं अपने जीवन को बुद्ध धर्म के तीन तत्वों अर्थात ज्ञान, शील और समता पर ढालने का प्रयत्न करूंगा।
  19. मैं मनुष्य मात्र के उत्कर्ष के लिए हानिकारक और मनुष्य मात्र को असमान व नीच मानने वाले हिंदू धर्म का पूरी तरह त्याग करता हूं, और बौद्ध धर्म को स्वीकार करता हूं।
  20. मेरा विश्वास है की बौद्ध धर्म ही सद्धर्म है।
  21. मैं यह मानता हु कि मेरा पुनर्जन्म हो रहा है।
  22. मैं यह पवित्र प्रतिज्ञा करता हूं की आज से मैं बौद्ध धर्म की शिक्षा के अनुसार आचरण करूंगा।

The Ambedkar l द आंबेडकर 

सोशल मीडिया पर हमसे जुड़े :

Comments